नवरात्रि हिन्दुओं का विशेष पर्व है जो माता दुर्गा देवी को समर्पित है। नवरात्रि हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है।
नवरात्रि पूजा 2025 के तारीख व कैलेंडर:
| त्यौहार के नाम | दिन | त्यौहार के तारीख |
|---|---|---|
| प्रतिपदा पूजा | सोमवार | 22 सितंबर 2025 |
| द्वितीय पूजा | मंगलवार | 23 सितंबर 2025 |
| तृतीया पूजा | बुधवार & गुरूवार | 24 & 25 सितंबर 2025 |
| चतुर्थी पूजा | शुक्रवार | 26 सितंबर 2025 |
| पंचमी पूजा | शनिवार | 27 सितंबर 2025 |
| षष्ठी पूजा | रविवार | 28 सितंबर 2025 |
| सप्तमी पूजा | सोमवार | 29 सितंबर 2025 |
| अष्टमी पूजा | मंगलवार | 30 सितंबर 2025 |
| नवमी पूजा | बुधवार | 1 अक्टूबर 2025 |
| दशमी पूजा | गुरूवार | 2 अक्टूबर 2025 |
नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा का मतलब जीवन के दुख कॊ हटानेवाली होता है। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।



