Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2023 महा शिवरात्रि पूजा तारीख व समय, 2023 महा शिवरात्रि त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2023 महा शिवरात्रि पूजा तारीख व समय, 2023 महा शिवरात्रि त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2023 महा शिवरात्रि पूजा तारीख व समय, 2023 महा शिवरात्रि त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

'महा शिवरात्रि' हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से यह त्योहार प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को अर्थात अमावस्या से एक दिन पहले वाली रात को मनाया जाता है। महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की शादी हुई थी। इसलिए, इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है इस दिन सुबह से ही शिवमंदिर में कतारें लग जाती हैं। लोग जल से तथा दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। जहाँ तक हो सके लोग गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराते हैं। कुछ लोग दूध, दही, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण से भी स्नान कराते हैं। 

महा शिवरात्रि 2023 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
महा शिवरात्रि पूजा शनिवार 18 फरवरी 2023
महा शिवरात्रि समय :
चतुर्दशी तिथि शुरू : 20:00 - 18 फरवरी 2023
चतुर्दशी तिथि ख़त्म : 16:15 - 19 फरवरी 2023
इस दिन भक्तगणों द्वारा शिवलिंग पर चंदन लगाकर भगवान शिव को फूल, बेल के पत्ते अर्पित किये जाते हैं। धूप और दीप से भगवान शिव का पूजन किया जाता है। भगवान शिव को बेल के पत्ते अतिप्रिय है, इसलिए लोग उन्हें बेलपत्र अर्पण करते हैं। कुछ लोग निर्जल रहकर भी उपवास करते है।

2023 महा शिवरात्रि त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.