Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

श्री बालकृष्ण की आरती, Bal Krishna Aarti in Hindi

bal krishna aarti in hindi

श्री बालकृष्ण की आरती

आरती बालकृष्ण की कीजै।
अपनों जनम सुफल करि लीजै।।

श्रीयशुदा को परम दुलारौ।
बाबा की अखियन कौ तारो।
गोपिन के प्राणन को प्यारौ।
इन पै प्राण निछावरी कीजै।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

बलदाऊ कौ छोटो भैया।
कनुआँ कहि कहि बोलत मैया।
परम मुदित मन लेत वलैया।
यह छबि नयननि में भरि लीजै।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

श्री राधावर सुघर कन्हैया।
ब्रजजन कौ नवनीत खवैया।
देखत ही मन नयन चुरैया।
अपनौ सरबस इनकूं दीजे।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

तोतरि बोलनि मधुर सुहावै।
सखन मधुर खेलत सुख पावै।
सोई सुकृति जो इनकूं ध्यावै।
अब इनकूं अपनों करि लीजै।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

आरती बालकृष्ण की कीजै।
अपनों जनम सुफल करि लीजै।।

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.