नवरात्रि हिन्दुओं का विशेष पर्व है जो माता दुर्गा देवी को समर्पित है। नवरात्रि हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है।
नवरात्रि पूजा 2019 के तारीख व कैलेंडर:
| त्यौहार के नाम | दिन | त्यौहार के तारीख |
|---|---|---|
| प्रतिपदा पूजा | रविवार | 29 सितंबर 2019 |
| द्वितीय पूजा | सोमवार | 30 सितंबर 2019 |
| तृतीया पूजा | मंगलवार | 1 अक्टूबर 2019 |
| चतुर्थी पूजा | बुधवार | 2 अक्टूबर 2019 |
| पंचमी पूजा | गुरूवार | 3 अक्टूबर 2019 |
| षष्ठी पूजा | शुक्रवार | 4 अक्टूबर 2019 |
| सप्तमी पूजा | शनिवार | 5 अक्टूबर 2019 |
| अष्टमी पूजा | रविवार | 6 अक्टूबर 2019 |
| नवमी पूजा | सोमवार | 7 अक्टूबर 2019 |
| दशमी पूजा | मंगलवार | 8 अक्टूबर 2019 |



