Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2024 दीवाली पूजा तारीख व समय, 2024 दीवाली त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2024 दीवाली पूजा तारीख व समय, 2024 दीवाली त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2024 दीवाली पूजा तारीख व समय, 2024 दीवाली त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

दीवाली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। दीपावली या दीवाली अर्थात "रोशनी का त्योहार" शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं। दीपावली भारत में सबसे सुखद छुट्टियों में से एक है। लोग अपने घरों का कोना-कोना साफ़ करते हैं, नये कपड़े पहनते हैं। मिठाइयों के उपहार एक दूसरे को बाँटते हैं, एक दूसरे से मिलते हैं। घर-घर में सुन्दर रंगोली बनायी जाती है, दिये जलाए जाते हैं और आतिशबाजी की जाती है। 

दीवाली पूजा 2024 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
दीवाली पूजा शुक्रवार 1 नवंबर 2024
दीवाली पूजा समय :
अमावस्या तिथि शुरू : 15:55 - 31 अक्टूबर 2024
अमावस्या तिथि ख़त्म : 18:15 - 1 नवंबर 2024
बड़े छोटे सभी इस त्योहार में भाग लेते हैं। इसे भगवान राम के 14 साल का वनवास काटकर अपने राज्य में लौटने की खुशी में मनाया जाता है। अपनी खुशी जाहिर करने के लिये अयोध्या वासी इस दिन राज्य को रोशनी से नहला देते है साथ ही पटाखों की गूंज में सारा राज्य झूम उठता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नई चीजों को खरीदने से घर में लक्ष्मी माता आती है। इस दिन सभी लोग खास तौर से बच्चे उपहार, पटाखे, मिठाइयां और नये कपड़े बाजार से खरीदते है। शाम के समय, सभी अपने घर में लक्ष्मी आराधना करने के बाद घरों को रोशनी से सजाते है। पूजा संपन्न होने पर सभी एक दूसरे को प्रसाद और उपहार बाँटते है साथ ही ईश्वर से जीवन में खुशियों की कामना करते है। अंत में पटाखों और विभिन्न खेलों से सभी दीवाली की मस्ती में डूब जाते है।

2024 दीवाली त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.