Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2023 विनायक चतुर्थी पूजा तारीख व समय, 2023 विनायक चतुर्थी त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2023 विनायक चतुर्थी पूजा तारीख व समय, 2023 विनायक चतुर्थी त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2023 विनायक चतुर्थी पूजा तारीख व समय, 2023 विनायक चतुर्थी त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

प्रति माह शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी व्रत कहते हैं। यह चतुर्थी भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। इस दिन श्रीगणेश का पूजन-अर्चन करना लाभदायी माना गया है। इस दिन गणेश की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ ज्ञान एवं बुद्धि की प्राप्ति भी होती है। विघ्नहर्ता गणेशजी की उपासना करने के लिए विनायक चतुर्थी व्रत किया जाता है। कहा जाता है कि इन दोनों दिनों पर जो लोग व्रत करते हैं और भगवान गणेश जी का स्‍मरण करते हैं उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।

विनायक चतुर्थी पूजा 2023 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
विनायक चतुर्थी  बुधवार 25 जनवरी 2023
विनायक चतुर्थी  बृहस्पतिवार 23 फरवरी 2023
विनायक चतुर्थी  शनिवार 25 मार्च 2023
विनायक चतुर्थी  रविवार 23 अप्रैल 2023
विनायक चतुर्थी  मंगलवार 23 मई 2023
विनायक चतुर्थी  बृहस्पतिवार 22 जून 2023
विनायक चतुर्थी  शुक्रवार 21 जुलाई 2023
विनायक चतुर्थी  रविवार 20 अगस्त 2023
विनायक चतुर्थी  मंगलवार 19 सितम्बर 2023
विनायक चतुर्थी  बुधवार 18 अक्टूबर 2023
विनायक चतुर्थी  शुक्रवार 17 नवम्बर 2023
विनायक चतुर्थी  शनिवार 16 दिसंबर 2023

हिंदु धर्मग्रंथों के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत वे लोग रखते हैं, जो ऋद्धि-सिद्धि यानी धन, विद्या, निपुणता आदि के अभिलाषी होते हैं, जबकि संकष्टी चतुर्थी जीवन की बाधाओं का शमन (समाप्त) करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस व्रत को करने से मनुष्‍य के सारे कष्ट दूर होकर मनुष्य को समस्त सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस दिन श्री गणेश का पूजन-अर्चन करना लाभदायी माना गया है।

2023 विनायक चतुर्थी त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.