Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2023 हनुमान जयंती पूजा तारीख व समय, 2023 हनुमान जयंती त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2023 हनुमान जयंती पूजा तारीख व समय, 2023 हनुमान जयंती त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2023 हनुमान जयंती पूजा तारीख व समय, 2023 हनुमान जयंती त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

'हनुमान जयंती' हिन्दुओं का एक प्रसिद्द त्यौहार है। हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र के महीने में पूरे भारत में मनाया जाता है। वह एक महान भक्त और भगवान राम के अनुयायी थे और उनके जीवन में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। भगवान हनुमान को संकट मोचन के रूप में भी जाना जाता है, इसीलिए लोग हनुमान जी को अच्छे और बुरे दोनों समय में याद करते हैं। यह त्यौहार सम्पूर्ण भारत में श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार हनुमान जयंती का पर्व चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

हनुमान जयंती पूजा 2023 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
हनुमान जयंती पूजा गुरूवार 6 अप्रैल 2023
हनुमान जयंती पूजा समय :
पूर्णिमा तिथि शुरू : 09:20 - 5 अप्रैल 2023
पूर्णिमा तिथि ख़त्म : 10:05 - 6 अप्रैल 2023
हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। हनुमान जयंती के दिन भक्तगण हनुमानजी के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।  बहुत लोग इस दिन उपवास भी रखते हैं। ऐसी मान्यता है की हनुमान जयंती के दिन जो भी व्यक्ति हनुमानजी की भक्ति और दर्शन करता है, उसके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

2023 हनुमान जयंती त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.