Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2022 शरद पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2022 शरद पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2022 शरद पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2022 शरद पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2022 शरद पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2022 शरद पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं; हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को कहते हैं। ज्योरतिष के अनुसार, पूरे साल में केवल इसी दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। हिन्दू धर्म में इस दिन कोजागर व्रत माना गया है। इसी को कौमुदी व्रत भी कहते हैं। इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। मान्यता है इस रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत झड़ता है। तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रात भर चाँदनी में रखने का विधान है। इस पर्व को "कोजागरी पूर्णिमा" के नाम से भी जाना जाता है। नारदपुराण के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी अपने हाथों में वर और अभय लिए घूमती हैं।

शरद पूर्णिमा पूजा 2022 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
शरद पूर्णिमा रविवार 9 अक्टूबर 2022
शरद पूर्णिमा पूजा समय :
पूर्णिमा तिथि शुरू : 03:40 - 9 अक्टूबर 2022
पूर्णिमा तिथि ख़त्म : 02:25 - 10 अक्टूबर 2022
इस दिन वह अपने जागते हुए भक्तों को धन-वैभव का आशीष देती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शाम के समय चन्द्रोदय होने पर चांदी, सोने या मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए। इस दिन घी और चीनी से बनी खीर चन्द्रमा की चांदनी में रखनी चाहिए। जब रात्रि का एक पहर बीत जाए तो यह भोग लक्ष्मी जी को अर्पित कर देना चाहिए।

2022 शरद पूर्णिमा त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.