Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2022 मासिक दुर्गाष्टमी पूजा तारीख व समय, 2022 मासिक दुर्गाष्टमी त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2022 मासिक दुर्गाष्टमी पूजा तारीख व समय, 2022 मासिक दुर्गाष्टमी त्यौहार समय सूची व कैलेंडर
2022 मासिक दुर्गाष्टमी पूजा तारीख व समय, 2022 मासिक दुर्गाष्टमी त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

दुर्गाष्टमी प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनायी जाती है। इस दिन माँ दुर्गा की आराधना की जाती है। दुर्गाष्टमी हर महीने आती है इसलिए इसे मासिक दुर्गाष्टमी कहते हैं, इस अवसर पर व्रत और पूजन का बड़ा ही ख़ास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे दिल और श्रद्धा से जो भी कामना की जाए माता उसे ज़रूर पूरा करती है। मान्‍यता है दुर्गाष्‍टमी पर देवी दुर्गा की मूर्ति की मन्त्रों से विधिपूर्वक पूजन करने से माता रानी खुश होती हैं। दुर्गाष्‍टमी को दुर्गा जी के काली, भवानी, जगदम्बा, दवदुर्गा आदि स्‍वरूपों की पूजा की जाती है।

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा 2022 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा सोमवार 10 जनवरी 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा मंगलवार 8 फरवरी 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा गुरूवार 10 मार्च 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा शनिवार 9 अप्रैल 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा सोमवार 9 मई 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा बुधवार 8 जून 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा गुरूवार 7 जुलाई 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा शुक्रवार 5 अगस्त 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा रविवार 4 सितंबर 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा सोमवार 3 अक्टूबर 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा मंगलवार 1 नवंबर 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा गुरूवार 1 दिसंबर 2022
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा शुक्रवार 30 दिसंबर 2022

प्रत्‍येक माह पडऩे वाली मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा और व्रत को लेकर मान्‍यता है क‍ि यह सच्चे मन से करना चाह‍िए। इस द‍िन व्रत-पूजन करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उसको हर सुख, समृद्धि और सम्पन्नता की प्राप्ति होती है। इस द‍िन साधक को झूठ और किसी की चुगली नहीं करनी चाह‍िए। इससे माता रानी जल्‍दी खुश होती हैं। वह अपने भक्‍तों पर व‍िशेष कृपा बरसाती हैं।

2022 दुर्गाष्टमी पूजा त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.