Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

नर्मदा माता की आरती, Narmada Mata Aarti in Hindi

narmada mata aarti in hindi

नर्मदा माता की आरती

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।
जय जगदानन्दी, मैया जय जगदानन्‍दी।
ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा शिव हरिशंकर,
रुद्री पालन्ती। ॐ जय जगदानन्दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

नारद शारद तुम वरदायक, अभिनव पद चण्डी।
हो मैया अभिनव पद चण्डी।
सुर नर मुनि जन सेवत, सुर नर मुनि जन सेवत।
शारद पद वन्‍दी। ॐ जय जगदानन्दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

धूम्रक वाहन राजत, वीणा वादन्‍ती।
हो मैया वीणा वादन्‍ती।
झुमकत झनकत झननन, झुमकत झनकत झननन
रमती राजन्ती। ॐ जय जगदानन्दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

बाजत ताल मृदंगा, सुर मण्डल रमती।
हो मैया सुर मण्डल रमती।
तुडितान तुडितान तुडितान, तुरडड तुरडड तुरडड
रमती सुरवन्ती। ॐ जय जगदानन्दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

सकल भुवन पर आप विराजत, निशदिन आनन्दी।
हो मैया निशदिन आनन्दी।
गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा शंकर
तुम भव भय हंती। ॐ जय जगदानन्दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
हो मैया अगर कपूर बाती।
अमरकंटक में राजत, घाट घाट में राजत
कोटि रतन ज्योति। ॐ जय जगदानन्दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

मैयाजी की आरती निशदिन जो गावे,
हो रेवा जुग जुग जो गावे, भजत शिवानन्द स्वामी
जपत हर‍िहर स्वामी, मनवांछित फल पावे।
ॐ जय जगदानन्दी।। मैया जय जगदानन्‍दी।।

जय जगदानन्‍दी, मैया जय जगदानन्‍दी।।

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.