Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

महावीर जी की आरती, Mahavir Aarti in Hindi

mahavir swami aarti in hindi

महावीर जी की आरती

जय महावीर प्रभो। स्वामी जय महावीर प्रभो।
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।
जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया।
दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा।
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

करुणासागर! तेरी महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी।।

ॐ जय महावीर प्रभो...।।

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.