Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2019 कार्तिक पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2019 कार्तिक पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2019 कार्तिक पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2019 कार्तिक पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2019 कार्तिक पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2019 कार्तिक पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस पुर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है क्योंकि आज के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अंत किया था और वे त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से भी पूरे वर्ष स्नान करने का फाल मिलता है।  

कार्तिक पूर्णिमा पूजा 2019 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार 12 नवंबर 2019
कार्तिक पूर्णिमा समय :
पूर्णिमा तिथि शुरू : 18:00 - 11 नवंबर 2019
पूर्णिमा तिथि ख़त्म : 19:05 - 12 नवंबर 2019
इस दिन पूरे दिन व्रत रखकर रात्रि में वृषदान यानी बछड़ा दान करने से शिवपद की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति इस दिन उपवास करके भगवान भोलेनाथ का भजन और गुणगान करता है उसे अग्निष्टोम नामक यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इस पूर्णिमा को शैव मत में जितनी मान्यता मिली है उतनी ही वैष्णव मत में भी।

2019 कार्तिक पूर्णिमा त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.