Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2019 दर्श अमावस्या तारीख व समय, 2019 दर्श अमावस्या का समय सूची व कैलेंडर

2019 दर्श अमावस्या तारीख व समय, 2019 दर्श अमावस्या का समय सूची व कैलेंडर2019 दर्श अमावस्या तारीख व समय, 2019 दर्श अमावस्या का समय सूची व कैलेंडर

हिंदू शास्त्रों के मुताबि‍क दर्श अमावस्या को बहुत शुभ माना जाता है। दर्श अमावस्या कहते हैं जिसमें चांद पूरी तरह से गायब हो जाता है। शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या होती है जो हर महीने आती है। वर्षा ऋतु के कारण यह माह बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है। इस दिन को बिना चंद्रमा का दिन भी कहते हैं। इस खास दिन पर पितृ पूजा का विशेष महत्वद होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों की पूजा करके गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करने से फल मिलता है।

दर्श अमावस्या 2019 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
दर्श अमावस्या शनिवार 5 जनवरी 2019
दर्श अमावस्या सोमवार 4 फरवरी 2019
दर्श अमावस्या बुधवार 6 मार्च 2019
दर्श अमावस्या गुरूवार 4 अप्रैल 2019
दर्श अमावस्या शनिवार 4 मई 2019
दर्श अमावस्या सोमवार 3 जून 2019
दर्श अमावस्या मंगलवार 2 जुलाई 2019
दर्श अमावस्या बुधवार 31 जुलाई 2019
दर्श अमावस्या शुक्रवार 30 अगस्त 2019
दर्श अमावस्या शनिवार 28 सितंबर 2019
दर्श अमावस्या रविवार 27 अक्टूबर 2019
दर्श अमावस्या मंगलवार 26 नवंबर 2019
दर्श अमावस्या बुधवार 25 दिसंबर 2019

दर्श अमावस्या के खास दिन का व्रत रखने और चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र देवता अपनी कृपा बदसाते हैं और सौभाग्य व समृद्धि का आर्शीवाद देते हैं। चंद्र देव भावनाओं और दिव्य अनुग्रह के स्वामी हैं। इसे श्राद्ध की अमावस्या भी कहते हैं। क्योंकि इस दिन अपने पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके लिए प्रार्थना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूर्वज धरती पर आकर अपने परिवार को आर्शीवाद देते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा का भी खास महत्व है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से रोग दोष दूर हो जाते हैं। दर्श अमावस्या के दिन यदि जातक 100 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो जीवन में संकटों से मुक्ति मिल जाती है।

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.