Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2025 गुरु नानक जयंती तारीख व समय, 2025 गुरु नानक जयंती त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2025 गुरु नानक जयंती तारीख व समय, 2025 गुरु नानक जयंती त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2025 गुरु नानक जयंती तारीख व समय, 2025 गुरु नानक जयंती त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख समुदाय के प्रथम धर्मगुरु नानक देव का जन्मोत्सव मनाया जाता हैं। गुरु नानक जयंती को सिख समुदाय बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाता है। यह उनके लिए दिवाली जैसा ही पर्व होता है। इस दिन गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन किए जाते हैं। जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का जन्म रायभोय स्थान पर 15 अप्रैल 1469 को हुआ था लेकिन श्रद्धालु गुरु नानक जी का जन्मोत्सव कार्तिक पूर्णिमा को मनाते हैं। गुरू नानक जी की जयंती या गुरुपूरब /गुरु पर्व सिख समुदाय मनाया जाने वाला सबसे सम्मानित दिन है।  

गुरु नानक जयंती 2025 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
गुरु नानक जयंती बुधवार 5 नवंबर 2025
गुरु नानक जयंती समय :
पूर्णिमा तिथि शुरू : 22:30 - 4 नवंबर 2025
पूर्णिमा तिथि ख़त्म : 18:50 - 5 नवंबर 2025
गुरू नानक जी की जयंती, गुरु नानक जी के जन्म को स्मरण करते हैं। इसे गुरुपूरब/गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है 'गुरुओं का उत्सव'। गुरु नानक जी निहित नैतिकता, कड़ी मेहनत और सच्चाई का संदेश देते हैं। यह दिन महान आस्था और सामूहिक भावना और प्रयास के साथ, पूरे विश्व में उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुरु नानक जी का जीवन प्रेम, ज्ञान और वीरता से भरा था।

2025 गुरु नानक जयंती त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.