Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2021 दर्श अमावस्या तारीख व समय, 2021 दर्श अमावस्या का समय सूची व कैलेंडर

2021 दर्श अमावस्या तारीख व समय, 2021 दर्श अमावस्या का समय सूची व कैलेंडर2021 दर्श अमावस्या तारीख व समय, 2021 दर्श अमावस्या का समय सूची व कैलेंडर

हिंदू शास्त्रों के मुताबि‍क दर्श अमावस्या को बहुत शुभ माना जाता है। दर्श अमावस्या कहते हैं जिसमें चांद पूरी तरह से गायब हो जाता है। शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या होती है जो हर महीने आती है। वर्षा ऋतु के कारण यह माह बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है। इस दिन को बिना चंद्रमा का दिन भी कहते हैं। इस खास दिन पर पितृ पूजा का विशेष महत्वद होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों की पूजा करके गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करने से फल मिलता है।

दर्श अमावस्या 2021 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
दर्श अमावस्या मंगलवार 12 जनवरी 2021
दर्श अमावस्या गुरूवार 11 फरवरी 2021
दर्श अमावस्या शनिवार 13 मार्च 2021
दर्श अमावस्या रविवार 11 अप्रैल 2021
दर्श अमावस्या मंगलवार 11 मई 2021
दर्श अमावस्या गुरूवार 10 जून 2021
दर्श अमावस्या शुक्रवार 9 जुलाई 2021
दर्श अमावस्या रविवार 8 अगस्त 2021
दर्श अमावस्या सोमवार 6 सितंबर 2021
दर्श अमावस्या बुधवार 6 अक्टूबर 2021
दर्श अमावस्या गुरूवार 4 नवंबर 2021
दर्श अमावस्या शनिवार 4 दिसंबर 2021

दर्श अमावस्या के खास दिन का व्रत रखने और चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र देवता अपनी कृपा बदसाते हैं और सौभाग्य व समृद्धि का आर्शीवाद देते हैं। चंद्र देव भावनाओं और दिव्य अनुग्रह के स्वामी हैं। इसे श्राद्ध की अमावस्या भी कहते हैं। क्योंकि इस दिन अपने पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके लिए प्रार्थना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूर्वज धरती पर आकर अपने परिवार को आर्शीवाद देते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा का भी खास महत्व है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से रोग दोष दूर हो जाते हैं। दर्श अमावस्या के दिन यदि जातक 100 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो जीवन में संकटों से मुक्ति मिल जाती है।

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.