Support Us Contact Us Sponsor
January February March April May June July August September October November December

2020 बुद्ध पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2020 बुद्ध पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

2020 बुद्ध पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2020 बुद्ध पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर2020 बुद्ध पूर्णिमा पूजा तारीख व समय, 2020 बुद्ध पूर्णिमा त्यौहार समय सूची व कैलेंडर

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इसीलिये इसे 'वैशाख पूर्णिमा' भी कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। बौद्ध धर्म के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा को सम्पूर्ण विश्व मेँ बहुत धूमधाम से मनाते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा पूजा 2020 के तारीख व कैलेंडर:

त्यौहार के नाम दिन त्यौहार के तारीख
बुद्ध पूर्णिमा पूजा गुरूवार 7 मई 2020
बुद्ध पूर्णिमा पूजा समय :
पूर्णिमा तिथि शुरू : 19:45 - 6 मई 2020
पूर्णिमा तिथि ख़त्म : 16:15 - 7 मई 2020
हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए बुद्ध विष्णु के नौवें अवतार हैं। हिन्दुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है। इस दिन अनेक प्रकार के समारोह आयोजित किए जाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध घरों में दीपक जलाए जाते हैं और फूलों से घरों को सजाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के अनेक कार्य किए जाते हैं। इस दिन मिष्ठान, सत्तू, जलपात्र, वस्त्र दान करने तथा पितरों का तर्पण करने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है।

2020 बुद्ध पूर्णिमा त्यौहार के शायरी, वॉलपेपर व फोटो डाउनलोड करें →

Most Popular

Made with in India.
Thank you for Using Festivals Date Time Website.